📅 Loading...

CG Sarkari Naukri: नारायणपुर में कम्प्यूटर प्रोग्रामर और लेखापाल के संविदा पदों पर भर्ती

Narayanpur vacancy


कार्यालय जिला पंचायत नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। विभाग का नाम जिला पंचायत नारायणपुर है, जिसमें कम्प्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के कुल 7 पद रिक्त हैं। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के अनुसार आकर्षक एकमुश्त संविदा वेतन प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल नारायणपुर, छत्तीसगढ़ रहेगा तथा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 03/11/2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती का विवरण

विवरण विवरण जानकारी
विभाग कार्यालय जिला पंचायत नारायणपुर (छत्तीसगढ़)
कार्यालय जिला पंचायत- नारायणपुर
पद का नाम कम्प्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखापाल
कुल पद 07
भर्ती प्रकार संविदा भर्ती
कार्यस्थल नारायणपुर, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • कम्प्यूटर प्रोग्रामर: प्रथम श्रेणी में बी.ई. कम्प्यूटर साइंस / एम.सी.ए. / एम.एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस) / बी.ई. (आई.टी.) एवं डॉट नेट टेक्नोलॉजी / जावा / एमएसएसक्यूएल / ओरकल का ज्ञान.
  • कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में एम.बी.ए. / बी.ई. / एम.आर.टी.एम. (मास्टर ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) / गणित / भौतिक विषय में स्नातकोत्तर.
  • सहायक प्रोग्रामर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी) / एम.सी.ए. या समकक्ष उपाधि.
  • लेखापाल: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस / सूचना प्रौद्योगिकी में बी.ई. / बी.टेक या समकक्ष उपाधि अथवा 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी.कॉम. (अ.ज.जा. एवं अ.जा. हेतु 50 प्रतिशत तथा बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए द्वितीय श्रेणी में बी.कॉम. उत्तीर्ण).

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष (छत्तीसगढ़ निवासियों एवं विभिन्न वर्गों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के नियमोंनुसार आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी).
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.

वेतन

  • कम्प्यूटर प्रोग्रामर: Rs. 51,780.00 (एकमुश्त संविदा वेतन)
  • कार्यक्रम अधिकारी: Rs. 39,875.00 (एकमुश्त संविदा वेतन)
  • सहायक प्रोग्रामर: Rs. 35,165.00 (एकमुश्त संविदा वेतन)
  • लेखापाल: Rs. 23,350.00 (एकमुश्त संविदा वेतन)
टीप: विहित पदों पर संविदा नियुक्ति की स्थिति में मासिक एकमुश्त राशि वेतन वह होगा जो वित्त विभाग समय-समय पर समान या विशेष आदेश द्वारा नियत करे।

महत्वपूर्ण तिथि

विवरण दिनांक
विज्ञापन जारी होने की तिथि 12/10/2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 03/11/2026 (सायं 05:00 बजे तक)

रिक्ति विवरण

पद का नाम अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति योग
कम्प्यूटर प्रोग्रामर 01 0 0 0 01
कार्यक्रम अधिकारी 0 0 01 0 01
सहायक प्रोग्रामर 0 0 01 0 01
लेखापाल 0 01 03 0 04
कुल 01 01 05 0 07

चयन प्रक्रिया

  • प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा और उन्हें कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • यदि आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है, तो वरीयता क्रम के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए 1 पद के विरुद्ध 10 आवेदकों को बुलाया जाएगा।
  • शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के अंक एवं कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत- नारायणपुर के नाम से भेजना होगा.
  • आवेदन दिनांक 03/11/2026 को सायं 05:00 बजे तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जिला पंचायत कार्यालय जिला- नारायणपुर में प्राप्त होने चाहिए.
  • व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
  • लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखा जाना अनिवार्य है.

Important Links

Links Type Action
Official Website Visit Website
Notification PDF PDF Download

karnal bharti 2026, narayanpur vacancy, sarkari naukri, last date 03/11/2026.

Comments