कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदाबाजार एवं सिमगा के सेवाप्रदाता पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा है, पद का नाम Psycho-social Counsellor एवं Case Worker है, कुल पद 3 हैं (Psycho-social Counsellor के 02 और Case Worker का 01 पद), वेतन नियमानुसार एकमुश्त सेवा शुल्क देय है, स्थान बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़ है, और वॉक-इन-इंटरव्यू की अंतिम तिथि 14/10/2026 है.
भर्ती का विवरण
| क्विक इन्फो |
| विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) |
| कार्यालय | कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा |
| पद का नाम | Psycho-social Counsellor, Case Worker |
| कुल पद | 03 |
| भर्ती प्रकार | वॉक-इन-इंटरव्यू / अनुबंध आधारित |
| कार्यस्थल | सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदाबाजार एवं सिमगा |
शैक्षणिक योग्यता
- Psycho-social Counsellor: मनोविज्ञान / मनोचिकित्सा / तंत्रिका विज्ञान में पेशेवर डिग्री/डिपोल्मा स्वास्थ्य क्षेत्र की पृष्ठभूमि के साथ और अधिमानतः जिला स्तर पर सरकारी या गैर-सरकारी स्वास्थ्य परियोजना/कार्यक्रम में काम करने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव.
- Case Worker: कानून / सामाजिक कार्य / समाजशास्त्र / सामाजिक विज्ञान / मनोविज्ञान में स्नातक (Bachelor) तथा महिला संबंधी प्रासंगिक क्षेत्रों में सरकारी या गैर-सरकारी परियोजना/कार्यक्रम में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव. स्थानीय समुदाय का निवासी होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
- अभ्यर्थी की आयु चयन किए जाने वाले वर्ष के 01.01.2026 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो.
- राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी.
वेतन
योजना के अंतर्गत एकमुश्त सेवा शुल्क देय होगा.
महत्वपूर्ण तिथि
| विवरण | दिनांक |
| वॉक-इन-इंटरव्यू तिथि | 14-10-2026 (प्रातः 10:00 बजे से पंजीयन प्रारम्भ) |
रिक्ति विवरण
| पद का नाम | कुल पद |
| Psycho-social Counsellor | 02 |
| Case Worker | 01 |
चयन प्रक्रिया
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का वेटेज देते हुए अधिकतम 60 अंक.
- न्यूनतम अनुभव के पश्चात प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के अनुभव के लिए 02 अंक (अधिकतम 10 अंक).
- राज्य के महिला हेल्पलाइन या सखी वन स्टॉप सेंटर के क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले आवेदक को बोनस अंक के रूप में प्रतिवर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 10 अंक तक).
- कुल 80 अंक के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.
- वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा हेतु 20 अंक निर्धारित रहेंगे.
आवेदन कैसे करें
- आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र समस्त वांछित प्रमाण-पत्रों एवं अंकसूची की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उपस्थित होकर जमा करना होगा.
- प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन देना होगा.
Important Links
counsellor and case worker bharti 2026, balodabazar vacancy, sarkari naukri, last date 14 october.
Comments
Post a Comment