📅 Loading...
About · Contact · Privacy · Disclaimer

Bastar Jila Panchayat Program Officer Vacancy 2026: कार्यालय जिला पंचायत, बस्तर जिला, जगदलपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती



कार्यालय जिला पंचायत, बस्तर जिला, जगदलपुर (छ.ग.) के अंतर्गत विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के कुल 11 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह निर्धारित एकमुश्त वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल बस्तर, छत्तीसगढ़ रहेगा तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 (शाम 05:30 बजे तक) है।

भर्ती का विवरण

विवरणजानकारी
विभागजिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.)
कार्यालयजिला/जनपद पंचायत बस्तर
पद का नामकार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, लेखापाल
कुल पद11
भर्ती प्रकारसंविदा नियुक्ति
कार्यस्थलबस्तर, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में एम.बी.ए./बी.ई./MTRM (Master of Rural Technology and Management) या गणित/भौतिक विषय में स्नातकोत्तर.
  • सहायक प्रोग्रामर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी), एम.सी.ए. या समकक्ष उपाधि अथवा कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी में बी.ई./बी.टेक या समकक्ष उपाधि.
  • लेखापाल: 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी.कॉम (अजजा एवं अजा हेतु 50 प्रतिशत में बी.कॉम), बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए द्वितीय श्रेणी में बी.कॉम उत्तीर्ण.

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जनवरी, 2026 की स्थिति में. छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी.

वेतन

  • कार्यक्रम अधिकारी: Rs. 39,875/- प्रति माह
  • सहायक प्रोग्रामर: Rs. 35,165/- प्रति माह
  • लेखापाल: Rs. 23,350/- प्रति माह

महत्वपूर्ण तिथि

विवरणदिनांक
विज्ञापन जारी होने की तिथि08 सितम्बर, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि एवं समय30 अक्टूबर, 2026 (शाम 05:30 बजे तक)

रिक्ति विवरण

पद का नामकुल पद
कार्यक्रम अधिकारी (संविदा)1
सहायक प्रोग्रामर (संविदा)4
लेखापाल (संविदा)6
योग11

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत, अनुभव और कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा/लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा.
  • पात्र अभ्यर्थियों को 1:10 के अनुपात में कौशल/लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

  • आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि (30 अक्टूबर, 2026) तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर में प्रस्तुत कर सकते हैं.
  • आवेदन के साथ 9X4 साइज का दो लिफाफा, जिसमें प्रत्येक पर 40-40 रुपये का डाक टिकट और आवेदक का वर्तमान पता लिखा हो, संलग्न करना अनिवार्य है.

Important Links

Link TypeAction
Official WebsiteVisit Website
Notification PDFPDF Download

bastar program officer bharti 2026, bastar vacancy, sarkari naukri, last date 2026-10-30.

Comments