📅 Loading...

Bilaspur Computer Programmer Bharti 2026: जिला पंचायत में Computer Programmer पद पर संविदा भर्ती, आवेदन शुरू

Bilaspur Computer Programmer

कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत कम्प्युटर प्रोग्रामर पद के लिए संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 01 पद पर नियुक्ति की जाएगी। वेतन ₹51,780/- (एकमुश्त) निर्धारित है। कार्यस्थल जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रहेगा। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 (सायं 05:30 बजे तक) है।

भर्ती का विवरण

विवरण जानकारी
विभाग जिला पंचायत बिलासपुर (छ.ग.)
कार्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर
पद का नाम कम्प्युटर प्रोग्रामर
कुल पद 01
भर्ती प्रकार संविदा नियुक्ति (एकमुश्त वेतन पर)
कार्यस्थल जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • प्रथम श्रेणी - बी.ई. कम्प्युटर साइंस / एमसीए / एम.एस.सी. (कम्प्युटर साइंस) / बी.ई. (आईटी).
  • डाटा नेट टेक्नोलॉजी / जावा / एमएसएसक्यूएल / ऑरेकल के ज्ञान को प्राथमिकता.
  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

  • शासकीय सेवा में कार्यरत शासकीय सेवक, निगम/मंडल/संविदाकर्मी/नगर सैनिकों के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है.
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.

वेतन

वेतनमान: ₹51,780/- (एकमुश्त मासिक वेतन).

महत्वपूर्ण तिथि

विवरण दिनांक / समय
आवेदन पत्र प्रारंभ होने की तिथि 08/10/2026
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि एवं समय 23/10/2026 (सायं 05:30 बजे तक)

रिक्ति विवरण

पद का नाम कुल पद आरक्षण रोस्टर (अनारक्षित)
कम्प्युटर प्रोग्रामर 01 01 (मुक्त)

चयन प्रक्रिया

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंकों का वेटेज (70 अंक).
  • डाटा नेट टेक्नोलॉजी, जावा, एमएसएसक्यूएल, ऑरेकल के ज्ञान पर (15 अंक).
  • शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में समान वेतनमान पर कार्य अनुभव: 2 वर्ष तक (5 अंक), 2 वर्ष से अधिक (10 अंक).
  • प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होने पर वरीयता क्रम के आधार पर 1 पद के विरुद्ध 10 आवेदकों को कौशल परीक्षा / साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

  • आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें.
  • आवेदन भेजने का पता: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर, विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण).
  • व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
  • लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से "पद का नाम" (कम्प्युटर प्रोग्रामर) लिखा होना अनिवार्य है.

Important Links

Link Type Action
Official Website Visit Website
Notification PDF PDF Download
Application Formate Application Formate

कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2026, बिलासपुर वैकेंसी, सरकारी नौकरी, लास्ट डेट 23 अक्टूबर.

Comments