📅 Loading...

Govt. P.G. College Bemetara Recruitment 2026 । छ.ग. बेमेतरा जिला शासकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक अतिथि व्याख्याता के 2 पदों पर भर्ती



कार्यालय प्राचार्य, शास. पं.ज.ला.ने. कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा अतिथि व्याख्याता के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। विभाग का नाम उच्च शिक्षा विभाग है, जिसके अंतर्गत कुल 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए मानदेय 2000 प्रति कार्यदिवस (प्रतिमाह अधिकतम 50000) निर्धारित किया गया है और कार्यस्थल बेमेतरा, छत्तीसगढ़ रहेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 (कार्यालयीन समय में) निर्धारित की गई है।

भर्ती का विवरण

विवरणजानकारी
विभागउच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
कार्यालयकार्यालय प्राचार्य, शास. पं.ज.ला.ने. कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा (छ.ग.)
पद का नामअतिथि व्याख्याता (राजनीति विज्ञान एवं रसायनशास्त्र)
कुल पद2
भर्ती प्रकारअतिथि व्यवस्था / संविदा
कार्यस्थलबेमेतरा, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • संबंधित विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक)।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम 2018 के प्रावधानों के अनुरूप न्यूनतम अर्हताएं।

आयु सीमा

  • अतिथि व्याख्याता हेतु अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तक है।

वेतन

अतिथि व्याख्याता मानदेय 2000 रुपये प्रति कार्यदिवस (प्रतिमाह अधिकतम 50000 रुपये)।

महत्वपूर्ण तिथि

घटनादिनांक
विज्ञापन जारी होने की तिथि03-10-2026
आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि14.10.2026 (कार्यालयीन समय में)
मेरिट सूची का प्रकाशन17.10.2026
दावा आपत्ति की तिथि22.10.2026
अंतिम सूची का प्रकाशन24.10.2026

रिक्ति विवरण

क्रमांकविषयरिक्त पद संख्या
1 राजनीति विज्ञान 01
2 रसायनशास्त्र 01

चयन प्रक्रिया

  • प्राप्त आवेदनों को गुणांकक्रम के आधार पर मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
  • मेरिट सूची के आधार पर चयन कार्रवाई की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार दिनांक 14.10.2026 को सायं 05:00 बजे तक कार्यालयीन समय में डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
  • ई-मेल से भेजे गए आवेदन को मान्य नहीं किया जाएगा।
  • बंद लिफाफे के ऊपर पत्राचार का पता एवं आवेदित विषय / पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।

Important Links

Link TypeAction
Official Website Visit Website
Notification PDF PDF Download

guest lecturer bharti 2026, bemetara vacancy, sarkari naukri, last date 14 october.

Comments