📅 Loading...

IGKV Pratappur Guest Teacher Vacancy 2026: कृषि महाववद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, प्रतापपुर में अतिथि शिक्षक पदों पर भर्ती



इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के अंतर्गत कृषि महाववद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, प्रतापपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ने अतिथि शिक्षक (Guest Teacher) के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में Soil Science and Agricultural Chemistry तथा Agricultural Engineering (Soil & Water Engineering) विषयों में कुल 02 पद हैं। चयनित उम्मीदवार को प्रति कार्य दिवस के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 23/10/2026 तक ईमेल या स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं।

भर्ती का विवरण

विवरण जानकारी
विभाग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर
कार्यालय कृवष महाववद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, प्रतापपुर, सूरजपुर (छ.ग.) - 497223
पद का नाम अतिथि शिक्षक (Guest Teacher)
कुल पद 02
भर्ती प्रकार संविदा आधार पर (पूर्णतः अस्थायी)
कार्यस्थल प्रतापपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़)

शैक्षणिक योग्यता

  • कृषि संकाय के संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, न्यूनतम 55% अंकों के साथ (या समकक्ष ग्रेड 6.50 / 10.00 स्केल) तथा अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड।
  • मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए NET (National Eligibility Test) अनिवार्य है, साथ ही NAAS (National Academy of Agricultural Science, New Delhi) रेटेड रेफर्ड जर्नल में एक पब्लिकेशन आवश्यक है।
  • Ph.D. डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए NET की अनिवार्यता समाप्त होगी, बशर्ते Ph.D. UGC Regulations 2009 के अनुसार कोर्स वर्क के साथ किया गया हो और आवेदन की अंतिम तिथि तक NAAS रेटिंग 4 से कम न होने वाली कम से कम दो फुल लेंथ पब्लिकेशन हों।
  • कोर्स वर्क के बिना Ph.D. डिग्री वाले उम्मीदवार NET छूट के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 05 वर्ष की छूट।
  • सभी प्रकार की छूट मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयु सीमा में वृद्धि या संशोधन किए जाने पर वही प्रावधान अतिथि शिक्षकों पर लागू होंगे।

वेतन

  • Ph.D. उत्तीर्ण अतिथि शिक्षक: रु. 1,800/- प्रति कार्य दिवस (अधिकतम रु. 40,000/- प्रति माह)।
  • NET उत्तीर्ण किंतु Ph.D. उत्तीर्ण नहीं: रु. 1,500/- प्रति कार्य दिवस (अधिकतम रु. 36,000/- प्रति माह)।
  • Ph.D. एवं NET दोनों उत्तीर्ण नहीं: रु. 1,200/- प्रति कार्य दिवस (अधिकतम रु. 26,000/- प्रति माह)।
  • इस मानदेय के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के भत्ते एवं सुविधाओं की पात्रता नहीं होगी।

महत्वपूर्ण तिथि

घटना तिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि 07/10/2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23/10/2026

रिक्ति विवरण

क्रमांक विषय पद की संख्या
01 Soil Science and Agricultural Chemistry 01
02 Agricultural Engineering (Soil & Water Engineering) 01

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन पत्रों की संवीक्षा (Scrutiny) की जाएगी।
  • पात्र आवेदकों को साक्षात्कार (Interview) हेतु सूचना दी जाएगी।
  • साक्षात्कार की तिथि एवं स्थान IGKV की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • पात्र एवं अपात्र उम्मीदवारों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • चयनित अतिथि शिक्षक का कार्यकाल एक वर्ष होगा अथवा पद पर नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो।

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर दिए गए निर्धारित प्रारूप (prescribed format) में आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन के साथ सभी संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।
  • आवेदन ईमेल द्वारा cars.surajpur@igkv.ac.in पर भेजें।
  • अथवा स्पीड पोस्ट से Dean, College of Agriculture and Research Station, Pratappur, Surajpur (C.G.) - 497223 के कार्यालय में भेजें।
  • आवेदन 23/10/2026 तक पहुंचना अनिवार्य है।
  • चयन के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार रु. 50/- के स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्व-सत्यापित छायाप्रति साथ लाएं।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Important Links

लिंक विवरण
Visit Website www.igkv.ac.in
PDF Download Download PDF

IGKV Pratappur Guest Teacher bharti 2026, Surajpur vacancy, sarkari naukri, last date 23/10/2026

Comments