📅 Loading...

IKSV Khairagarh Assistant Professor Vacancy 2026: राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती



राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, संगतकार और तकनीकी सहायक के कुल पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। वेतनमान पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है और आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 है।

भर्ती का विवरण

विवरण जानकारी
विभाग राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)
कार्यालय कुलसचिव कार्यालय, खैरागढ़
पद का नाम असिस्टेंट प्रोफेसर, संगतकार, तकनीकी सहायक
कुल पद विभिन्न पद
भर्ती प्रकार नियमित भर्ती (पुनः विज्ञापन)
कार्यस्थल खैरागढ़, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और यूजीसी नेट/स्लेट/सेट या पीएचडी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • संगतकार पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और प्रासंगिक अनुशासन में कम से कम दो वर्ष का अनुभव या मान्यता प्राप्त पारंपरिक कलाकार होना आवश्यक है।
  • तकनीकी सहायक (प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति और पुरातत्व) पद के लिए प्राचीन भारतीय इतिहास विषय के साथ बीए ऑनर्स या संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 01.01.2026 की स्थिति में 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार मान्य होगी।

वेतन

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वेतनमान: Pay Band + AGP: 15600-39100 AGP 6000 (Academic Level-10). संगतकार के लिए वेतनमान: Pay Band + GP: 9300-34800, G.P-4200/- (Level-8). तकनीकी सहायक के लिए वेतनमान: Pay Band + GP: 5200-20200, G.P-2800/- (Level-7).

महत्वपूर्ण तिथि

विवरण दिनांक
विज्ञापन जारी होने की तिथि 09/10/2026
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 12/11/2026 (सायं 5:30 बजे तक)

रिक्ति विवरण

पद / विषय कुल पद UR SC ST OBC
Assistant Professor (Instrumental Music - Violin) 01 01 - - -
Assistant Professor (Musicology) 04 01 01 01 01
Assistant Professor (Fashion Design) 01 - - 01 -
Assistant Professor (Graphics) 01 - - 01 -
Accompanist - Odissi Vocal / Mardal, Mridangam, Sarangi/Harmonium, Tabla 06 01 01 02 02
Technical Assistant (Ancient Indian History Culture & Archaeology) 01 - - 01 -

चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता और विज्ञापित नियमों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
  • चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा.

आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ कुलसचिव, राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छ.ग.) के पते पर भेजना होगा.
  • शिक्षण पद हेतु आवेदन की चार प्रतियां तथा निर्धारित आवेदन शुल्क बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा-खैरागढ़ के खाता संख्या 20215300569 (IFSC: MAHB0001103) में ऑनलाइन जमा कर रसीद संलग्न करना अनिवार्य है.
  • Note:- ( आवेदन शुल्क अच्छे से विज्ञापन देखें फिर जमा करें )

Important Links

Link Type Action
Official Website Visit Website
Notification PDF PDF Download

assistant professor bharti 2026, khairagarh vacancy, sarkari naukri, last date 12.11.2026.

Comments