📅 Loading...

Janjgir-Champa Security Guard Bharti 2026: 2 पदों पर भर्ती, Last Date 27 October



कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास) जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर बलौदा के संचालन हेतु सुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड के कुल 02 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इन पदों के लिए 11360 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. कार्यस्थल जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) रहेगा तथा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 27/10/2026 निर्धारित की गई है.

भर्ती का विवरण

विवरणजानकारी
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
कार्यालयकार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास) जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
पद का नामसुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड
कुल पद02
भर्ती प्रकारसंविदा / सेवा प्रदाता
कार्यस्थलजांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

    लिमिटेड बोर्ड से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सरकारी या किसी प्रतिष्ठित संगठन में जिला या राज्य स्तर पर सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करने का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। प्राथमिकता सेवानिवृत्त सैन्य / अर्ध-सैन्य कर्मियों को दी जाएगी। केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन करें।

आयु सीमा

    अभ्यर्थी की आयु चयन किए जाने वाले वर्ष के 01 जनवरी को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

वेतन

वेतन मैट्रिक्स लेवल 1, एकमुश्त सेवा प्रदाताओं मासिक वेतन 11360 रुपये देय होगा।

महत्वपूर्ण तिथि

विवरणदिनांक
आवेदन प्रारंभ तिथि06/10/2026
आवेदन की अंतिम तिथि27/10/2026 (शाम 05:30 बजे तक)

रिक्ति विवरण

पदनामकुल पदवर्ग
सुरक्षा गार्ड / नाईट गार्ड02अनारक्षित

चयन प्रक्रिया

    वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंकों का वेटेज देते हुए अधिकतम 60 अंक। न्यूनतम अनुभव के पश्चात प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के अनुभव के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक। राज्य के महिला हेल्पलाइन या सखी वन स्टॉप सेंटर के क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले आवेदक को बोनस अंक के रूप में प्रति वर्ष के लिए 02 अंक, अधिकतम 10 अंक। कुल 80 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। वॉक-इन-इंटरव्यू / कौशल परीक्षा हेतु 20 अंक निर्धारित रहेंगे।

आवेदन कैसे करें

    आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक / स्पीडपोस्ट / कोरियर के माध्यम से प्रेषित किए जाने चाहिए। आवेदन पत्र निर्धारित तिथि 27/10/2026 को कार्यालयीन समय 05:30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा, (छ.ग.) पिन 495668 के पते पर प्राप्त होना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Important Links

link TypeAction
Official Website Visit Website
Notification PDF PDF Download

security guard bharti 2026, janjgir-champa vacancy, sarkari naukri, last date 27 october

Comments