📅 Loading...

Jashpur Driver, Support Staff Vacancy 2026: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला जशपुर में वाहन चालक भर्ती



भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) ने मोबाईल मेडिकल यूनिट के तहत वाहन चालक सह सपोर्ट स्टाफ के 03 रिक्त पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 16.10.2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उ.मा.वि, जशपुर नगर में सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 18,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

भर्ती का विवरण

विभागभारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला जशपुर (छ.ग.)
कार्यालयकार्यालय अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर, प्रथम तल कक्ष क्रमांक 122
पद का नामवाहन चालक सह सपोर्ट स्टाफ
कुल पद03
भर्ती प्रकारवॉक-इन इंटरव्यू (अस्थाई, 01 वर्ष के लिए)
कार्यस्थलजिला जशपुर (छ.ग.)

शैक्षणिक योग्यता

  • 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • जीवित हैवी व्हीकल ड्राईविंग लाईसेंस (Live Heavy Vehicle License) होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र केवल मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्थाओं का ही मान्य होगा।
  • अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • जन्म तिथि के सत्यापन हेतु 8वीं की अंकसूची मान्य होगी।

वेतन

प्रतिमाह 18,000/- रुपये (एकमुश्त मानदेय)। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य प्रकार का मानदेय प्रदाय नहीं किया जावेगा।

महत्वपूर्ण तिथि

वॉक-इन इंटरव्यू दिनांक16.10.2026
आवेदन जमा करने का समयप्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक
स्कूलनी एवं मेरिट सूची प्रकाशनदोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक
कौशल परीक्षा04:00 बजे से

रिक्ति विवरण

पद का नामरिक्त पदों की संख्यावेतनमान
वाहन चालक सह सपोर्ट स्टाफ0318,000/-

चयन प्रक्रिया

  • दस्तावेज अवलोकन के उपरांत मेरिट सूची जारी की जाएगी।
  • मेरिट सूची में शैक्षणिक योग्यता 8वीं के प्राप्तांक का 70 प्रतिशत, अनुभव के प्रतिवर्ष 02 अंक के अनुसार अधिकतम 10 अंक एवं कौशल परीक्षा का 20 अंक शामिल होंगे।
  • अभ्यर्थी की संख्या अधिक होने पर प्रत्येक पद के रिक्त पदों के 05 गुना अभ्यर्थी का कौशल परीक्षा ली जाएगी।
  • यदि 02 या अधिक आवेदकों के कुल प्राप्तांक समान हों, तो अधिक आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी, उसके बाद अधिक अनुभव वाले आवेदक को।
  • अंतिम चयन सूची जारी करने के पूर्व मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

  • निर्धारित तिथि 16.10.2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उ.मा.वि, जशपुर नगर, जिला-जशपुर (छ.ग.) में प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक आवेदन जमा करें।
  • आवेदन शुल्क 300/- रुपये राष्ट्रीयकृत बैंक से Secretary Indian Redcross Society Jashpur के नाम से डिमाण्ड ड्राफ्ट (जशपुर में देय) बनाकर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र के साथ वांछित योग्यता प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, हैवी व्हीकल ड्राईविंग लाईसेंस प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की छायाप्रति स्वयं सत्यापित कर संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो स्वयं के द्वारा सत्यापित कर चिपकाना होगा।
  • अभ्यर्थी को वॉक-इन पद्धति के समस्त चरणों में उपस्थित रहना होगा। किसी भी चरण में अनुपस्थित पाये जाने पर उम्मीदवारी स्वतः समाप्त कर दी जाएगी।
  • वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Important Links

Visit Websitejashpur.nic.in
PDF DownloadDownload PDF

वाहन चालक भर्ती 2026, जशपुर vacancy, sarkari naukri, last date 16.10.2026

Comments