📅 Loading...
About · Contact · Privacy · Disclaimer

Koriya Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026: ग्राम पंचायत सचिव के 10 पदों पर भर्ती

कार्यालय जिला पंचायत कोरिया, बैकुण्ठपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा कोरिया जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों के पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है. विभाग का नाम जिला पंचायत कोरिया है, पद का नाम ग्राम पंचायत सचिव है, कुल पद 10 हैं, वेतन 3500-10000 + ग्रेड वेतन 1100 (तथा अन्य भत्ते) है, स्थान कोरिया, छत्तीसगढ़ है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22/10/2026 सायं 05:00 बजे तक है.

भर्ती का विवरण

क्विक इन्फो
विभागजिला पंचायत कोरिया
कार्यालयकार्यालय जिला पंचायत कोरिया, बैकुण्ठपुर (छत्तीसगढ़)
पद का नामग्राम पंचायत सचिव
कुल पद10
भर्ती प्रकारपंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट
कार्यस्थलकोरिया, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • ग्राम पंचायत सचिव की नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होगी.
  • शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा.
  • आवेदक को कोरिया जिले का स्थाई मूल निवासी होना आवश्यक है.

आयु सीमा

  • विज्ञापन जारी तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक न हो.
  • छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट होगी.
  • छत्तीसगढ़ के अन्य विशेष वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, निःशक्तजन आदि के लिये अधिकतम आयु सीमा में छूट लागू रहेगी, किन्तु सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी.
  • शासकीय सेवा में कार्यरत शासकीय सेवक, निगम / मंडल, संविदाकर्मी व नगर सैनिकों के कर्मचारियों हेतु अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है.

वेतन

3500-10000 + ग्रेड वेतन 1100 (एवं नियमानुसार मंहगाई भत्ता व अन्य भत्ता देय होगा).

महत्वपूर्ण तिथि

विवरणदिनांक
आवेदन प्रारंभ तिथि06.10.2026
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि22.10.2026 सायं 05:00 बजे तक

रिक्ति विवरण

वर्गमुक्तमहिलानिःशक्तभू.पू.सै.योग
अनारक्षित03010004
अनुसूचित जाति0100001
अनुसूचित जनजाति020101004
अन्य पिछड़ा वर्ग0100001
योग070201010

चयन प्रक्रिया

  • हायर सेकण्डरी के अंको का अधिभार: 50 प्रतिशत.
  • उच्चतर शैक्षणिक योग्यता अधिकतम: 10 अंक (स्नातक-05 अंक / स्नातकोत्तर-05 अंक).
  • कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको का अधिभार: 25 प्रतिशत.
  • रोजगार सहायक पद पर कार्य करने का अनुभव का अधिभार: 15 अंक (प्रत्येक वर्ष 03 अंक के मान से अधिकतम 05 वर्ष का अंक).
  • मेरिट के आधार पर 01 पद के विरूद्ध 10 आवेदकों को कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु बुलाया जावेगा, जिसमें 15 मिनट अंग्रेजी टायपिंग एवं 15 मिनट हिंदी टायपिंग कराई जाएगी.

आवेदन कैसे करें

  • आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया के पते पर भेजें.
  • व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
  • लिफाफे के ऊपर 'पद का नाम ग्राम पंचायत सचिव हेतु आवेदन पत्र' स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना अनिवार्य है.

Important Links

Link TypeAction
Visit Website Visit Website
PDF Download PDF Download

gram panchayat sachiv bharti 2026, koriya vacancy, sarkari naukri, last date 22.10.2026.

Comments