...
कार्यालय जिला पंचायत कोरिया, बैकुण्ठपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत कंप्यूटर प्रोग्रामर और लेखापाल के कुल 06 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इन पदों के लिए एकमुश्त वेतन योग्यतानुसार देय होगा और कार्यस्थल कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रहेगा. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 02/11/2026 तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं.
भर्ती का विवरण
| विवरण |
जानकारी |
| विभाग |
जिला पंचायत कोरिया, बैकुण्ठपुर (छत्तीसगढ़) |
| कार्यालय |
कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया |
| पद का नाम |
कंप्यूटर प्रोग्रामर एवं लेखापाल |
| कुल पद |
06 |
| भर्ती प्रकार |
संविदा भर्ती |
| कार्यस्थल |
जिला कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर |
शैक्षणिक योग्यता
- कम्प्यूटर प्रोग्रामर (जिला स्तर): प्रथम श्रेणी बी.ई. कंप्यूटर साइंस / एम.सी.ए. / एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) / बी.ई. (आई.टी.).
- लेखापाल (जनपद स्तर): 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी.कॉम. (अ.ज.जा. एवं अ.जा. हेतु 50 प्रतिशत अंकों के साथ बी.कॉम.) तथा सरगुजा एवं बस्तर संभाग के लिए द्वितीय श्रेणी में बी.कॉम. उत्तीर्ण.
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष पूर्ण.
- अधिकतम आयु सीमा: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 5 वर्ष की छूट सहित मान्य होगी. शासकीय सेवक, निगम/मंडल, संविदा कर्मी व नगर सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है. सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी.
वेतन
कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए एकमुश्त वेतन 51,780/- रुपये तथा लेखापाल के लिए एकमुश्त वेतन 23,350/- रुपये निर्धारित है.
महत्वपूर्ण तिथि
| घटना |
तिथि |
| आवेदन प्रारंभ होने की तिथि |
16/10/2026 |
| आवेदन भेजने की अंतिम तिथि एवं समय |
02/11/2026 सायं 05:30 बजे तक |
रिक्ति विवरण
| पद का नाम |
श्रेणीवार विवरण |
कुल पद |
| कंप्यूटर प्रोग्रामर (जिला स्तर) |
अनारक्षित मुक्त - 01, अ.ज.जा. मुक्त - 01 |
02 |
| लेखापाल (जनपद स्तर) |
अनारक्षित मुक्त - 02, अ.ज.जा. मुक्त - 01, अ.जा. मुक्त - 01 |
04 |
चयन प्रक्रिया
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत पर वेटेज, कंप्यूटर व प्रायोगिक परीक्षा, विशेष तकनीकी ज्ञान तथा शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में समान वेतनमान पर कार्य अनुभव के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी.
- कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रवर्गवार प्रति पद के विरुद्ध 10 आवेदकों को बुलाया जाएगा.
आवेदन कैसे करें
- आवेदक को जिला पंचायत कोरिया द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करना होगा.
- आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक अर्हता एवं योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है.
- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया के पते पर केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना अनिवार्य है.
- लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम उल्लेखित होना चाहिए.
Important Links
computer programmer bharti 2026, lekhapaal vacancy, koriya district vacancy, sarkari naukri, last date 02/11/2026
Comments
Post a Comment