📅 Loading...
About · Contact · Privacy · Disclaimer

Surajpur Panchayat Sachiv Vacancy 2026: सूरजपुर में पंचायत सचिव भर्ती शुरू

Surajpur Panchayat Sachiv Vacancy 2026


कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 3500-11000 (ग्रेड वेतन 1100 रुपये) प्रदान किया जाएगा। यह कार्यस्थल जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ रहेगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती का विवरण

विवरण जानकारी
विभाग कार्यालय जिला पंचायत, जिला-सूरजपुर (छ.ग.)
कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर
पद का नाम ग्राम पंचायत सचिव
कुल पद 10
भर्ती प्रकार नियमित / नवीन सृजित पद
कार्यस्थल सूरजपुर, छत्तीसगढ़

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण.
  • शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री आपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा.
  • आवेदक को जिला सूरजपुर का स्थाई मूल निवासी होना आवश्यक है.

आयु सीमा

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए.
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी.
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य शासन के नियमोंनुसार आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी.

वेतन

ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए वेतनमान 3500-11000 रुपये एवं ग्रेड वेतन 1100 रुपये तथा नियमानुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

महत्वपूर्ण तिथि

घटना दिनांक / समय
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 16 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 नवम्बर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

रिक्ति विवरण

पदनाम अनारक्षित अजा (SC) अजजा (ST) अपिव (OBC) योग
पंचायत सचिव 03 01 04 02 10

चयन प्रक्रिया

  • हायर सेकेण्डरी के अंको का अधिभार (अधिकतम 50 प्रतिशत).
  • उच्चतर शैक्षणिक योग्यता (स्नातक-05 अंक / स्नातकोत्तर-05 अंक, कुल 10 अंक).
  • कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में प्राप्त अंको का अधिभार (25 प्रतिशत).
  • रोजगार सहायक पद पर कार्य करने का अनुभव का अधिभार (प्रत्येक वर्ष 03 अंक के मान से अधिकतम 05 वर्ष का, कुल 15 अंक).
  • मेरिट के आधार पर 01 पद के विरूद्ध 10 आवेदकों को कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा.
  • कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में 15 मिनट का अंग्रेजी टायपिंग एवं 15 मिनट का हिंदी टायपिंग कराया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जिला सूरजपुर की आधिकारिक वेबसाइट surajpur.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन करना अनिवार्य है तथा सभी आवश्यक शैक्षणिक, अनुभव और अन्य प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी.
  • अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Important Links

Link Type Action
Official Website Visit Website
Notification PDF PDF Download

Surajpur Panchayat Secretary bharti 2026, Surajpur vacancy, sarkari naukri, last date 03-11-2026.

Comments